Edited By VANSH Sharma, Updated: 04 Mar, 2026 07:34 PM

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
श्रीनगर (मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर में एहतियातन पाबंदियां अभी भी जारी रहेंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घाटी में इंटरनेट सेवा फिलहाल 2G स्पीड पर ही चलेगी, जबकि प्रीपेड मोबाइल कॉल सेवा अगली सूचना तक बंद रहेगी।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद कश्मीर के कई इलाकों में लोग सड़कों पर उतर आए थे। संभावित प्रदर्शनों को देखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंदियां लागू कर दी थीं।
जम्मू-कश्मीर के होम डिपार्टमेंट द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पूरी घाटी में प्रीपेड मोबाइल इंटरनेट सेवा को 2G स्पीड तक सीमित रखा गया है। इंटरनेट की अधिकतम स्पीड 128 kbps से अधिक नहीं होगी। यह आदेश 4 मार्च रात 8 बजे तक लागू किया गया था, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थिति की समीक्षा के बाद ही इंटरनेट स्पीड बढ़ाने या पाबंदियां हटाने पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल शांति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम जारी रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here