Alert! जम्मू कश्मीर की पुलिस की लोगों को सख्त चेतावनी, बिना सोचे समझे न करें ये काम

Edited By Kamini, Updated: 03 Mar, 2026 11:46 AM

jammu and kashmir police warns people

जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डोमाना क्षेत्र से एक कुख्यात ठग को गिरफ्तार किया है

जम्मू (तनवीर): जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डोमाना क्षेत्र से एक कुख्यात ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनजीत कुमार पुत्र रतन लाल उर्फ शेरू बाबा निवासी लोअर ठठेर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, आरोपी को गैस एजेंसी इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन डोमाना की टीम ने लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को दबोचा, जो लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था।

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार आरोपी करोड़ों रुपये की ठगी के कई मामलों में संलिप्त है। वह लोगों को जमीन के सौदों में धोखाधड़ी, विदेश भेजने के नाम पर वीजा दिलाने का झांसा देने तथा खुद को फर्जी बाबा बताकर लोगों का विश्वास जीतने और उनसे धन ऐंठने जैसे तरीकों से ठगता था। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डोमाना में कई मामले दर्ज हैं।

FIR संख्या 48/2026 धारा 318(4), 304, 74, 351(2), 352 बीएनएस, FIR संख्या 202/2025 धारा 420, 403, 406 बीएनएस के तहत। इसके अलावा आरोपी के विरुद्ध इसी प्रकार की अन्य शिकायतें भी पुलिस थाना डोमाना में प्राप्त हुई हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बिना उचित जांच-पड़ताल के किसी को भी आर्थिक सहायता न दें और न ही किसी प्रकार का लेन-देन करें। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रस्ताव या झूठे वादों के साथ संपर्क करता है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते कानूनी कार्रवाई की जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!