Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Feb, 2026 01:53 PM

श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर के निर्माण से न केवल आध्यात्मिक महत्व बढ़ेगा, बल्कि तीर्थयात्रियों को एक नया दिव्य अनुभव भी प्राप्त होगा।
कटड़ा ( अमित शर्मा ) : माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब करीब 60 वर्ष पूर्व की गई परिकल्पना को साकार करने की दिशा में पहला ठोस कदम उठाया गया। बहुप्रतीक्षित मंदिर निर्माण के लिए आज विधिवत रूप से पहली ईंट रखी गई।
Manoj Sinha, जो Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board के अध्यक्ष भी हैं, ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर की आधारशिला रखी। धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना के साथ इस पावन कार्य की शुरुआत की गई।
यह भव्य मंदिर उसी पवित्र Trikuta Hills की एक चोटी पर निर्मित होगा, जिसके सामने माता वैष्णो देवी का पवित्र भवन स्थित है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर के निर्माण से न केवल आध्यात्मिक महत्व बढ़ेगा, बल्कि तीर्थयात्रियों को एक नया दिव्य अनुभव भी प्राप्त होगा।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here