J&K Weather Update में जानें आज का हाल, कब होगी बर्फबारी... पढ़ें खबर

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Dec, 2024 01:53 PM

know today s situation in j k weather update when will it snow

ठंड के कारण शहर के कई इलाकों और घाटी में अन्य जगहों पर पानी की आपूर्ति लाइनें जम गई हैं।

श्रीनगर ( मीर आफताब ) : कश्मीर में शीतलहर की स्थिति और भी गंभीर हो गई है, क्योंकि न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है, जिससे यहां डल झील सहित कई जलाशयों के किनारे जम गए हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि ठंड के कारण शहर के कई इलाकों और घाटी में अन्य जगहों पर पानी की आपूर्ति लाइनें जम गई हैं।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  Jammu Kashmir: गृह मंत्री  Amit Shah की High Level मीटिंग आज

स्कीइंग के लिए मशहूर पर्यटन स्थल Gulmarg में पिछली रात के समान ही शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। Pahalgam, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक है, में शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान से कम है। पंपोर शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक छोटा-सा गांव कोनीबल घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  Kathua दर्दनाक हादसा... DSP के घर आग लगने की वजह आई सामने, Police ने किया खुलासा

ठीक इसी प्रकार कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ेंः  Update: Kulgam Encounter में  DIG का खुलासा, सुन कर रह जाएंगे दंग

PunjabKesari

कब होगी बर्फबारी

मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है, जबकि 21-22 दिसंबर की रात को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है, और आने वाले दिनों में कई स्थानों पर शीत लहर चलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!