Edited By Sunita sarangal, Updated: 17 Jun, 2026 11:42 AM

अधिकारियों ने बताया कि गांव में बादल फटने से अचानक पानी और मलबा आ गया, जो कई घरों में घुस गया और खेतों में भर गया।
बांदीपोरा(मीर आफताब): उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले के गुरेज इलाके में तुलेल घाटी के टरटेई किल्शे गांव में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए, जिससे घरों और खेती की ज़मीन को नुकसान पहुंचा।
अधिकारियों ने बताया कि गांव में बादल फटने से अचानक पानी और मलबा आ गया, जो कई घरों में घुस गया और खेतों में भर गया। इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई और पानी का स्तर तेज़ी से बढ़ने पर वे सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की और कहा कि बादल फटने से प्रभावित गांव में फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा है।
"बादल फटने से टरटेई किल्शे गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। पानी कई घरों में घुस गया और फसलों को नुकसान पहुंचाया। अच्छी बात यह है कि किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।"
घटना के बाद, राजस्व अधिकारी और स्थानीय प्रशासन नुकसान का जायज़ा लेने और स्थिति पर नज़र रखने के लिए मौके पर पहुंचे। लोगों ने प्रशासन से इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के लिए तुरंत राहत और मुआवज़े की मांग की है। अधिकारियों ने कहा कि नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को ज़रूरी मदद दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here