Jammu में मिला 'PIA' लिखा पाकिस्तानी गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां हुईं Alert

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Jun, 2026 03:31 PM

pakistani balloon recovered from samba

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारा कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सांबा(दिनेश ठाकुर): जम्मू के सांबा में आज सुबह पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ढाकी नाला में गुब्बारा मिला जिसके ऊपर "PIA" लिखा हुआ था। गुब्बारे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं और जांच में जुट गई हैं।

जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह लगभग 11:15 बजे, सांबा के ढाकी नाला में स्थानीय निवासियों ने एक एक हरे और सफेद रंग का गुब्बारा देखा। गुब्बारे के ऊपर अंग्रेजी में पी.आई.ए. लिखा हुआ था। गुब्बारे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों द्वारा तुरंत इसकी सूचना सांबा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारा कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!