Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Jun, 2026 11:01 AM

अधिकारियों के अनुसार दोनों लड़कियां अचानक नदी के तेज बहाव में बह गई थीं।
पुंछ(धनुज): पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में रविवार को सुरन नदी में दो लड़कियां बह गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम, स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त प्रयास से उन्हें सुरक्षित बचा लिया।
अधिकारियों के अनुसार दोनों लड़कियां अचानक नदी के तेज बहाव में बह गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय नागरिकों और उप-जिला अस्पताल (SDH) सुरनकोट की स्वास्थ्य टीम ने तत्काल बचाव अभियान चलाया और दोनों को नदी में कुछ दूरी नीचे सुरक्षित निकाल लिया।
बचाव के बाद दोनों लड़कियों को प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय जांच के लिए उप-जिला अस्पताल सुरनकोट में भर्ती कराया गया। बचाई गई लड़कियों की पहचान इफरा कौसर, पुत्री तारिक निवासी चांदीमढ़, तथा समीना अख्तर, पुत्री लाल हुसैन निवासी चांदीमढ़ के रूप में हुई है।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) सुरनकोट डॉ. मोहम्मद यूसुफ चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों लड़कियों की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों के आसपास विशेष सावधानी बरतें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here