Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Oct, 2026 08:17 PM

मध्य कश्मीर के गांदरबल ज़िले में चेक डुडरहामा के पास एग्रीकल्चर ऑफिस के नजदीक रविवार को एक सूमो और एक इकोस्पोर्ट गाड़ी के बीच सड़क दुर्घटना होने की खबर सामने आई है।
गांदरबल ( मीर आफताब ) : मध्य कश्मीर के गांदरबल ज़िले में चेक डुडरहामा के पास एग्रीकल्चर ऑफिस के नजदीक रविवार को एक सूमो और एक इकोस्पोर्ट गाड़ी के बीच सड़क दुर्घटना होने की खबर सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस घटना में किसी की जान जाने या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का संज्ञान लिया। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here