Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 Aug, 2026 12:56 PM

जानकारी के अनुसार राजौरी जिले में एक विलेज डिफेंस कमेटी (VDC) सदस्य ने अपने घर के पास संदिग्ध गतिविधि देखी।
राजौरी(शिवम बक्शी): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार राजौरी में संदिग्ध देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इस दौरान एक वी.डी.सी. सदस्य द्वारा गोली चलाने की भी बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार राजौरी जिले के कोटेधारा इलाके में एक विलेज डिफेंस कमेटी (VDC) सदस्य ने अपने घर के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके तुरंत बाद वी.डी.सी. सदस्य ने एक्शन लेते हुए कथित तौर पर दो राउंड फायर किए।
वहीं घटना की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि उक्त घटना मंगलवार देर रात कोटेधारा के गलोटा मोहल्ले में शिव मंदिर के पास हुई। इस दौरान VDC सदस्य ने अपने घर के पास 2 लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी और उन पर 2 गोलियां चलाई। वहीं पंजाब केसरी इस घटना पर अपनी नजर बनाए हुए है और जैसे ही किसी भी प्रकार की कोई जानकारी आती है तो आपके साथ सांझा कर दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here