Rajouri: दोपहर 12:45 बजे बंद मिला स्वास्थ्य केंद्र, फिर CMO ने लिया ऐसा एक्शन कि मचा हड़कंप!

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Nov, 2026 02:48 PM

rajouri health centre found closed at 12 45 pm

सी.एम.ओ राजौरी ने सोमवार तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

राजौरी (शिवम बक्शी) :   राजौरी जिले के मंजाकोट ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ए.ए.एम हेल्थ सब सेंटर राजधनी के ड्यूटी समय के दौरान बंद पाए जाने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजौरी डॉ. एम.एल. राणा ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच करने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कहा गया है की, एक सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला सामने आया था कि 31 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12:45 बजे ए.ए.एम हेल्थ सब सेंटर राजधनी निर्धारित कार्य समय के दौरान बंद पाया गया। आदेश में कहा गया है कि कार्य समय में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र का बंद रहना अस्वीकार्य है, क्योंकि इससे आम लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने में बाधा आती है।

सी.एम.ओ ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मंजाकोट को निर्देश दिए हैं कि केंद्र बंद पाए जाने के मामले की वास्तविक स्थिति की पुष्टि की जाए और जिम्मेदार पाए जाने वाले प्रत्येक कर्मचारी के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करते हुए दो दिन के वेतन के बराबर राशि काटकर रेडक्रॉस सोसायटी के खाते में जमा करवाई जाए।

आदेश में ए.ए.एम हेल्थ सब सेंटर राजधनी के इंचार्ज एम.एल.एच.पी डॉ. तारिक महबूब के खिलाफ पहले भी इसी तरह की शिकायतें मिलने का उल्लेख करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से केंद्र से कार्यमुक्त कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनके खिलाफ आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके।
इसके साथ ही ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को केंद्र के सुचारू संचालन के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने और निर्धारित कर्मचारियों की उपस्थिति तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सी.एम.ओ राजौरी ने सोमवार तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट में उपस्थिति रिकॉर्ड, ड्यूटी रोस्टर, संबंधित कर्मचारियों के स्पष्टीकरण और शुरू की गई कार्रवाई का विवरण शामिल करना अनिवार्य किया गया है। आदेश को अत्यंत जरूरी बताते हुए तत्काल अनुपालन के निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एल. राणा ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में भी कोई कर्मचारी इस तरह की लापरवाही या गैर-जिम्मेदाराना कार्यों में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ निर्धारित सेवा नियमों के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभाने के निर्देश दिए। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!