6 महीने बाद Jammu बना जम्मू-कश्मीर की राजधानी, सिविल सचिवालय पहुंचने पर CM Omar को मिला Guard of Honour
Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 Nov, 2026 11:04 AM

जानकारी के अनुसार जम्मू में सिविल सचिवालय खुलने के बाद सभी विभाग अब यहां से अपना कार्य करेंगे।
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की गर्मियों में राजधानी कश्मीर होती है और अब सर्दियों में राजधानी जम्मू होती है। अब 6 महीने के बाद जम्मू जम्मू-कश्मीर की राजधानी बनी है क्योंकि आज से जम्मू में सिविल सचिवालय खुल गया है।
जानकारी के अनुसार जम्मू में सिविल सचिवालय खुलने के बाद सभी विभाग अब यहां से अपना कार्य करेंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपने काफिले के साथ सिविल सचिवालय पहुंच गए हैं। इस दौरान उनकी कैबिनेट और सभी मंत्रीगण भी सिविल सचिवालय में पहुंच गए हैं। आज से ही इसी सिविल सचिवालय से लोग मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और मंत्रीगण लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की जनता अपने कामों को लेकर मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। वहीं सिविल सचिवालय खुलने पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जम्मू सिविल सचिवालय में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here