Rajouri में घर के अंदर दिखा विशाल Cobra, लोगों में मचा हड़कंप (Watch Video)
Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Nov, 2026 01:01 PM

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वाइल्डलाइफ विभाग को सूचित किया गया।
राजौरी(शिवम बक्शी): नौशहरा के वार्ड नंबर 1 में उस समय हड़कंप मच गया जब ईशान सिंह के घर में एक बड़ा कोबरा दिखाई दिया। जहरीले सांप को देखकर परिवार और आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वाइल्डलाइफ विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ अधिकारी मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्परता और सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के सकुशल रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और वाइल्डलाइफ टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here