नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार... मंजर देख सन्न रह गए लोग

Edited By Kamini, Updated: 16 Jun, 2026 07:34 PM

horrific road accident on the national highway

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

जम्मू कश्मीर (अजय सिंह) : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। घटना गत दिन सोमवार की है। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत व 6 गंभीर रुप से घायल हो गए। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से कठुआ की ओर जा रही एक ऑल्टो कार सांबा के दियानी चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), विजयपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!