Edited By Kamini, Updated: 16 Jun, 2026 07:16 PM

जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस (जेकेएपी) के एक हेड कांस्टेबल की मंगलवार को मेंढर उपमंडल के बेहरा स्थित बटालियन मुख्यालय में एक इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई।
मेंढर (धनुज शर्मा): जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस (जेकेएपी) के एक हेड कांस्टेबल की मंगलवार को मेंढर उपमंडल के बेहरा स्थित बटालियन मुख्यालय में एक इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान मुश्ताक अहमद (48) पुत्र मोहम्मद बशीर, निवासी कलवाल मोहल्ला, हरवान, श्रीनगर के रूप में हुई है। वह जेकेएपी की 6वीं बटालियन में तैनात थे तथा उनका बेल्ट नंबर ARP-972596 था।
जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर लगभग 3:30 बजे हुई। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद शव को आवश्यक मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए उप-जिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here