जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 7 घंटे रहेगा ट्रैफिक बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 15 Jun, 2026 07:53 PM

traffic on the jammu srinagar national highway to remain suspended for 7 hours

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय ने 16 जून 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की है। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जम्मू-श्रीनगर हाईवे) पर निर्माण कार्य के चलते 16 और 17 जून की दरमियानी रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाशरी और नवयुग टनल के बीच...

जम्मू : जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय ने 16 जून 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की है। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जम्मू-श्रीनगर हाईवे) पर निर्माण कार्य के चलते 16 और 17 जून की दरमियानी रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाशरी और नवयुग टनल के बीच सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा नचलाना सहित कई स्थानों पर बिटुमिनस (सड़क री-लेइंग) कार्य किया जाना है। इसी कारण यह ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किया गया है।

इन वाहनों पर रहेगा असर
शाम 5 बजे के बाद उधमपुर से रामबन, बनिहाल और श्रीनगर की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। रात 8 बजे के बाद काजीगुंड से बनिहाल, रामबन, उधमपुर और जम्मू की ओर भी कोई वाहन नहीं जा सकेगा।

दिन में सफर करने की सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों, निजी वाहन चालकों और हल्के मोटर वाहनों (LMV) के चालकों को सलाह दी है कि वे जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर केवल दिन के समय यात्रा करें। रात में पत्थर गिरने, भूस्खलन और निर्माण कार्य के कारण सफर जोखिम भरा हो सकता है।

NH-44 पर दिन में दोनों तरफ से चलेगा ट्रैफिक

यदि मौसम और सड़क की स्थिति सामान्य रही तो हल्के वाहन, निजी कारें, यात्री वाहन और मालवाहक भारी वाहन जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू दोनों दिशाओं में चल सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने लेन अनुशासन का पालन करने और ओवरटेकिंग से बचने की अपील की है।

अन्य प्रमुख मार्गों की स्थिति
किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग (NH-244): मौसम अनुकूल रहने पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित श्रेणी के वाहनों की आवाजाही दोनों ओर से जारी रहेगी।
श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (SSG रोड): हल्के वाहन दोनों दिशाओं में चल सकेंगे। भारी वाहनों के लिए अलग समय निर्धारित किया गया है। फिसलन को देखते हुए एंटी-स्किड चेन साथ रखने की सलाह दी गई है।
मुगल रोड: मौसम साफ रहने पर हल्के वाहन और छह टायर तक के भारी वाहन तय समय के अनुसार दोनों ओर से संचालित होंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यात्रा शुरू करने से पहले सड़क और मौसम की ताजा स्थिति की जानकारी लेने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!