जम्मू कश्मीर में ट्रैफिक प्लान एवं एडवाइजरी जारी, इन रास्तों का करें प्रयोग

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 12 Jun, 2026 01:18 AM

traffic plan and advisory issued for jammu  kashmir use these routes

10 जून 2026 को शाम 4:00 बजे से 11 जून 2026 को शाम 4:00 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जम्मू-श्रीनगर हाईवे) पर मारोग और किश्तवारी पाथर के बीच सिंगल लेन होने तथा रामबन और बनिहाल के बीच दो भारी वाहनों (HMVs) के खराब होने के कारण यातायात धीमी गति से चलता...

जम्मू डैस्क : 10 जून 2026 को शाम 4:00 बजे से 11 जून 2026 को शाम 4:00 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जम्मू-श्रीनगर हाईवे) पर मारोग और किश्तवारी पाथर के बीच सिंगल लेन होने तथा रामबन और बनिहाल के बीच दो भारी वाहनों (HMVs) के खराब होने के कारण यातायात धीमी गति से चलता रहा। रामबन के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश संख्या ADMR/542-54 दिनांक 10-06-2026 के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को 12, 14 और 16 जून 2026 की रात को विभिन्न स्थानों, विशेष रूप से नाचलाना क्षेत्र में बिटुमिनस (डामरीकरण) कार्य करने की अनुमति दी गई है।

इन तारीखों पर रहेगा ट्रैफिक बंद

इसके चलते 12/13 जून, 14/15 जून और 16/17 जून 2026 की मध्यरात्रि रात 10:00 बजे (2200 बजे) से सुबह 5:00 बजे (0500 बजे) तक नाशरी और नवयुग टनल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध
उधमपुर से रामबन, बनिहाल और श्रीनगर की ओर शाम 5:00 बजे (1700 बजे) के बाद किसी भी प्रकार के वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
काजीगुंड से बनिहाल, रामबन, उधमपुर और जम्मू की ओर रात 8:00 बजे (2000 बजे) के बाद किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
 

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों और हल्के मोटर वाहन (LMV) चालकों को सलाह दी है कि वे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन के समय ही यात्रा करें।

रात्रि यात्रा से बचने की अपील की गई है, क्योंकि इस दौरान:

पहाड़ियों से पत्थर गिरने (शूटिंग स्टोन) और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) का खतरा बना रहता है।
घाटी की ओर खानाबदोश (Nomads) लोगों की आवाजाही जारी है।
रामबन और बनिहाल के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!