Samba में श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए बना Transit Camp...AC सहित मिलेंगी कई सुविधाएं

Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Jun, 2025 04:50 PM

transit camp built in samba for amarnath pilgrims

इस Transit Camp में अमरनाथ यात्रियों के लिए कई सुविधाओं का प्रबंध किया गया है।

सांबा  ( अजय ) : आगामी 3 जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सांबा में एक आधुनिक ट्रांजिट कैंप की स्थापना की गई है, जिसमें यात्रियों के आराम और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा के दयानी में बने इस कैंप में यात्रियों के ठहरने के लिए एसी युक्त हॉल बनाए गए हैं, जिससे भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके। साथ ही, पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे और हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

ये भी पढ़ेंः  Air India विमान हादसा: हादसे में बेटी-बेटे समेत NRI परिवार की मौत

 इस अवसर पर टूरिज्म डायरेक्टर विकास गुप्ता, ज्वाइंट डायरेक्टर और जिला प्रशासन के अधिकारी कैंप स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हर श्रद्धालु कहीं पर रूकता है तो उसे पूरी सुविधाएं मिलेंगी और कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः  Delhi आ रहे विमान में बम!... 'एयर इंडिया' के विमान की हुई Emergency Landing

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!