J&K: नाके पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

Edited By VANSH Sharma, Updated: 28 Feb, 2026 05:47 PM

j k accused who escaped after breaking police checkpoint arrested with weapons

आर.एस.पुरा के थाना मीरां साहिब पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग तस्कर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

आर.एस.पुरा (मुकेश): आर.एस.पुरा के थाना मीरां साहिब पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग तस्कर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, कुछ जिंदा कारतूस और करीब 40 ग्राम नशीला पदार्थ ‘चिट्टा’ बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलबाग सिंह निवासी मलिकपुर, नमन कुमार निवासी नौग्राम, संदीप शर्मा उर्फ सनी शर्मा और उनके एक अन्य साथी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दिलबाग सिंह इलाके का पुराना ड्रग तस्कर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने रिंग रोड पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया।

पुलिस को देखकर कार सवार युवकों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस और चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इनके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं और यह नशा कहां से लाया गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!