ईमानदारी की मिसाल बना Jammu मंडल, रेल कर्मियों की सजगता से बचा यात्री का कीमती सामान, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Feb, 2026 05:52 PM

jammu division became an example of honesty

जम्मू मंडल के कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और तत्परता का परिचय दिया है।

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू मंडल के कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और तत्परता का परिचय दिया है। ट्रेन संख्या 18309 (अमृतसर-जम्मू तवी एक्सप्रेस) में ड्यूटी पर तैनात CIT विजय कुमार मुख्यालय (पठानकोट) ने एक यात्री का छूटा हुआ, कीमती सामान बरामद कर उसे सुरक्षित रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया। 

इस पूर्ण घटना पर बात करें तो, ट्रेन संख्या 18309 ( अमृतसर - जम्मू तवी एक्सप्रेस ) में ड्यूटी के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कोच संख्या B3 की सीट नंबर 4 पर एक यात्री अपना बैग भूल गया व अपने गंतव्य रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ उतर गया और उसका बैग सीट पर ही छुट गया। सूचना मिलते ही CIT विजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कोच की सीट पर जाकर बैग को सुरक्षित बरामद किया। जिसमें यात्री का एक एसर ( Acer ) कम्पनी का लेपटॉप, एक लेडीज पर्स ( जिसमें 700 रूपए नगद ) और जरूरी सामान था। बैग मिलते ही यात्री को सुचित किया गया। तथा बैग की सुचना मिलते ही यात्री ने रेलवे तथा उक्त टिकट चेकिंग स्टाफ को धन्यवाद दिया।

आगे कि कार्यवाही करते हुए, टिकट चेकिंग स्टाफ ने बरामद सामान की विस्तृत लिस्ट तैयार कर,  पठानकोट (PTK) स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक को  सुपुर्द कर दिया।  ताकि संबंधित यात्री तक उसका सामान पहुंचाया जा सके।
  
वहीं अगर दूसरी घटना पर बात करें तो, दिनांक 26 फरवरी 2026 को रात लगभग 11 बजे जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने ट्रेन संख्या 04082 के S/2 कोच की सीट नंबर 30 पर यात्रा कर रहे, यात्री को उसके छोटे बच्चे के लिए जम्मू रेलवे स्टेशन पर दूध उपलब्ध करवाया। टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा दिए गए, इस सहयोग पर यात्री ने रेलवे तथा टिकट चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया। 

 इन सराहनीय कार्यों पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री उचित सिंघल ने कहा, "कि जम्मू मंडल अपने यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की हिफाजत के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की तत्परता यात्रियों का रेल सेवाओं में विश्वास बढ़ाती है, रेलवे ऐसे कार्यकुशल कर्मचारियों की सराहना करती है। जिससे यह सुनिश्चित होता हैं, रेलवे में ऐसे ईमानदार कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाता है। यात्रियों से अनुरोध है, कि यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें और किसी भी आपात स्थिति में रेल मदद ( 139 ) या ऑन- बोर्ड स्टाफ की सहायता लें।"

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!