Delhi आ रहे विमान में बम!... 'एयर इंडिया' के विमान की हुई Emergency Landing

Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Jun, 2025 12:26 PM

bomb in plane coming to delhi air india plane makes emergency landing

विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई

जम्मू डेस्क : अहमदाबाद में कल हुए विमान हादसे ने जहां पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है, वहीं अब एक और सनसनीखेज खबर थाईलैंड से सामने आ रही है, जहां से दिल्ली एयरपोर्ट आ रहे एयर इंडिया के एक विमान को बम की धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है।

ये भी पढ़ेंः  Air India विमान हादसा: हादसे में बेटी-बेटे समेत NRI परिवार की मौत

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की यह फ्लाइट AI 379 फुकेट से रवाना होकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, जिसमें 156 यात्री सवार थे। विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद इसे थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। गौरतलब है कि कल हुए विमान हादसे में कुल 265 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एयर इंडिया का मालिकाना हक रखने वाली टाटा ग्रुप पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आई है और कंपनी ने सभी मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!