Katra जाने वालों के लिए Good News, कश्मीर से फिर शुरू हुई Train, जानें Timings

Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Aug, 2026 07:03 PM

train between budgam and shri mata vaishno devi katra resumes

उत्तर रेलवे जम्मू मंडल ने यात्रियों और श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा यात्री-हितैषी निर्णय लिया है।

जम्मू(तनवीर सिंह): उत्तर रेलवे जम्मू मंडल ने यात्रियों और श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा यात्री-हितैषी निर्णय लिया है।

दिनांक 29 अगस्त से ट्रेन संख्या 04688/04687 अब बडगाम (BDGM) से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (SVDK) तक पुन: बहाल कर दिया गया है। यह ट्रेन दिनांक 29 अगस्त 2026 से अपने नियमित मार्ग पर चलेगी।

ट्रेन का समय-सारणी निम्न प्रकार रहेगी:

ट्रेन संख्या 04688 (बडगाम से कटड़ा)

बडगाम से प्रस्थान - सुबह 07:20 बजे

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आगमन - दोपहर 13:00 बजे

ट्रेन संख्या 04687 (कटड़ा से बडगाम)

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से प्रस्थान - दोपहर 13:45 बजे

बडगाम आगमन - रात 20:00 बजे

इस ट्रेन के पुन: बहाल होने से कश्मीर घाटी के निवासियों, छात्रों, कर्मचारियों और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह सेवा घाटी को जम्मू क्षेत्र से जोड़ने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा से पूर्व ट्रेन की सही स्थिति और समय की जानकारी के लिए NTES मोबाइल ऐप, भारतीय रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।

भारतीय रेल अपने यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!