Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Jul, 2026 05:03 PM

प्रशासन और सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है जो लोग जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे होने के कारण, फंसे हुए यात्रियों के लिए एक स्पेशल लोकल ट्रेन सेवा शुरू की गई है।
उधमपुर/रामबन ( तनवीर सिंह ) : जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जगहों पर यातायात को पूरी तरह से प्रभावित किया है। अगर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) की बात करें तो वह अभी तक बंद है और प्रशासन ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को खोलने के लिए मशीनरी लगाई हुई है। जिला ऊधमपुर के जखेनी में और रामबन की पहाड़ियों के पास लैंडस्लाइडिंग के कारण रास्ता बंद हो चुका है जिसे खोलने के लिए काम तेजी से चल रहा है।
फंसे यात्रियों के लिए प्रशासन ने चलाई Special Train
प्रशासन और सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है जो लोग जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे होने के कारण, फंसे हुए यात्रियों के लिए एक स्पेशल लोकल ट्रेन सेवा शुरू की गई है। श्रीनगर से: शाम 5:30 बजे रवाना होगी। बनिहाल से: लगभग शाम 6:45 बजे रवाना होकर कटरा पहुंचेगी। फंसे हुए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षित रूप से कटरा पहुँचने के लिए इस ट्रेन सेवा का इस्तेमाल करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here