Samba में दर्दनाक हादसा, 12 साल के बच्चे की नहाते समय हुई मौ/त

Edited By VANSH Sharma, Updated: 25 Jun, 2025 04:00 PM

tragic accident in samba

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सांबा (अजय): जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसंतर दरिया पुल के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। दोपहर करीब 12 बजे करंट लगने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक बच्चे की पहचान सुमित कुमार, पुत्र रामेश्वर, निवासी चक्क मंगा के रूप में हुई है। घायल बच्चे का नाम गवाला, पुत्र अमित कुमार है, जो उसी गांव का रहने वाला है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोगों ने बसंतर पुल के नीचे दो लड़कों को बेहोशी की हालत में देखा। उनके पास ही बसंतर दरिया से गुजर रही 11,000 वोल्ट की टूटी हुई बिजली की तारें पड़ी थीं। यह देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जब तारें टूटकर दरिया में गिरी, उस समय दोनों बच्चे दरिया के बीच मौजूद थे।

PunjabKesari

हादसे के तुरंत बाद सांबा पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया। डॉक्टरों ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गवाला को गंभीर हालत में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बारिश हो रही थी और दोनों बच्चे पुल के पास थे। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे दरिया में नहा रहे थे। हादसे के दौरान पुल के ऊपर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि बारिश के दौरान बच्चे पुल के पास क्या कर रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!