J&K: स्थानीय लोगों की सतर्कता से टली अनहोनी, Pakistani गुब्बारे बरामद

Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Feb, 2026 12:15 PM

j k a major incident averted thanks to the vigilance of locals

विभिन्न इलाकों में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।

सांबा  ( अजय सिंह ):  जिला सांबा के विभिन्न इलाकों में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को नड ब्लॉक के सराईं गांव तथा सांबा शहर के तिरलोकी छपड़ी, वार्ड नंबर–2 में संदिग्ध गुब्बारे पाए गए, जिन पर PIA लिखा हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा गुब्बारे देखे जाने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही Samba Police मौके पर पहुंची और दोनों गुब्बारों को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया। किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।

पुलिस द्वारा गुब्बारों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन्हें किस उद्देश्य से भेजा गया था। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और सीमावर्ती इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला Samba के कई क्षेत्रों में इस तरह के पाकिस्तानी गुब्बारे मिल चुके हैं, जिसे देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!