Samba में चोरी की 2 वारदातें, जांच में जुटी पुलिस ने लोगों से की अपील

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Feb, 2026 06:20 PM

two incidents of theft in samba

सांबा में बीती रात चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाते हुए 2 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

साम्बा  (अजय):  जिला सांबा में बीती रात चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाते हुए 2 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार बीते मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे सेठी वरक शाप के पास खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो (एच.पी. 86 ए 6363) चोरी कर ली। वाहन के मालिक राकेश कुमार, पुत्र प्रकाश चंद, निवासी हिमाचल प्रदेश, मौजूद समय सांबा के रूप में की गई।

 इसी तरह रात को ही एक अन्य चोरी की घटना में साहिल बार, साम्बा के पास खड़ी मोटरसाइकिल (जे.के. 08 एल 2556) अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई। मोटरसाइकिल के मालिक अजय कुमार, पुत्र मंगत राम, निवासी बिलावर मौजूद समय सांबा के रूप में की।

दोनों मामलों की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है तथा आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इन वाहनों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!