ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर चला Police का डंडा, दी ये Warning

Edited By Kamini, Updated: 25 Nov, 2024 12:51 PM

traffic police issued challan

यातायात नियमों का उल्लंघ करने वालों पर ट्रैफिक विभाग नकेल कसती हुई नजर आ रही है।

कटड़ा : यातायात नियमों का उल्लंघ करने वालों पर ट्रैफिक विभाग नकेल कसती हुई नजर आ रही है। इस दौरान कटरा के साथ लगते क्षेत्र नेशनल हाइवे पर नाका लगाकर एसएसपी ट्रैफिक रोहित बसगोत्रा ने करीब 50 गाड़ियों के चालान काटे। 

इस मौके पर एसएसपी ने वाहन चालकों को हिदायतें देते हुए कहा कि, नियमों का सख्ती से पालन करें वरना उन्हें आने वाले दिनों में अधिक ठोस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। वहीं उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि हमारी सतर्कता किसी की जान बचा सकती है। ऐसे में हर किसी को चाहिए कि वाहन चलाते समय सतर्क रहें और मोबाइल का उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए आने वाले दिनों में भी ऐसे नाके विभाग द्वारा बार-बार लगाए जाएंगे

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!