Edited By VANSH Sharma, Updated: 03 Mar, 2026 04:17 PM

होली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में भी होली की तैयारियां जोरों पर हैं।
जम्मू (तनवीर सिंह): होली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में भी होली की तैयारियां जोरों पर हैं। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।
इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने डोगरा चौक पर विशेष नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के कागज पूरे थे, उन्हें जाने दिया गया, जबकि जिनके दस्तावेज अधूरे पाए गए, उनके चालान काटे गए।
इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस जिला जम्मू के डीएसपी अश्विनी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली रंगों और प्यार का त्योहार है, इसे शांति और भाईचारे के साथ मनाएं।
डीएसपी ने युवाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि होली के दिन किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी और रैश ड्राइविंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई युवक तेज रफ्तार से वाहन चलाते या स्टंट करते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर वाहन को जब्त भी किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित होली मनाएं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here