उधमपुर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की दबिश, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By VANSH Sharma, Updated: 20 Feb, 2026 03:21 PM

police raids in different areas of udhampur

उधमपुर पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

उधमपुर (दीपक/रमेश): उधमपुर पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रामनगर पुलिस स्टेशन की टीम ने एसडीपीओ कार्यालय रामनगर के पास नियमित नाका जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस को देखते ही वह कंधे पर काला बैग लेकर पीछे मुड़ने लगा, जिस पर पुलिस को शक हुआ। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध शराब बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपी की पहचान देव राज पुत्र मोती राम निवासी रोमैन, तहसील रामनगर, जिला उधमपुर के रूप में हुई है। उसके बैग से चिनाब जेके स्पेशल व्हिस्की की 15 बोतलें (180 मिली), 3 बोतलें (750 मिली) तथा 3 बोतलें (250 मिली) बरामद की गईं। आरोपी शराब ले जाने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर ली। इस मामले में रामनगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 20/2026, धारा 48(ए) आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी ओर, लाटी पुलिस स्टेशन की टीम ने सिरा जनाईटर क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को प्लास्टिक का गैलन ले जाते हुए देखा। शक होने पर उसे रोका गया और जांच की गई। जांच के दौरान गैलन से करीब 6 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई।

आरोपी ने अपनी पहचान सफदर हुसैन पुत्र जुमा निवासी छप्पर, बंदहोल, तहसील लाटी के रूप में बताई। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन लाटी में एफआईआर नंबर 04/2026, धारा 48(ए) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!