J&K: कठुआ नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

Edited By VANSH Sharma, Updated: 03 Mar, 2026 10:59 PM

traffic jam on kathua national highway troubles people

यह कदम हाईवे पर बढ़ती ट्रैफिक समस्या और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

कठुआ (लोकेश): राजेश शर्मा, जिला मजिस्ट्रेट कठुआ, ने लखनपुर से लोंडी मोड़ तक नेशनल हाईवे के किनारे किए गए सभी अवैध कब्जों को तुरंत हटाने के आदेश जारी किए हैं। यह कदम हाईवे पर बढ़ती ट्रैफिक समस्या और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित नेशनल हाईवे का यह हिस्सा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधीन है और यह भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए निर्धारित है। यहां बनाए गए अस्थायी एवं पक्के ढांचे, अवैध रेहड़ियां, दुकानें, होर्डिंग्स तथा मलबा आदि यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और हादसों का कारण बन सकते हैं।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अवैध कब्जाधारी तुरंत स्वयं अतिक्रमण हटा लें। यदि आदेश का पालन नहीं किया गया, तो प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। हटाने और तोड़फोड़ की पूरी लागत संबंधित कब्जाधारियों से वसूली जाएगी।

आदेश में यह भी कहा गया है कि अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। साथ ही, NHAI और संबंधित विभागों को पहले हाईवे की भूमि की स्पष्ट पैमाइश (डिमार्केशन) करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अवैध कब्जे हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि हाईवे पर सुचारू यातायात और जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!