केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर अभी...

Edited By VANSH Sharma, Updated: 03 Mar, 2026 03:50 PM

union defence minister rajnath singh s blunt warning to pakistan

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।

जम्मू-कश्मीर डेस्क (तनवीर सिंह): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह सिर्फ रुका हुआ है।

रक्षा मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया, तो भारत इस बार ऐसा जवाब देगा, जिसे पूरी दुनिया देखेगी। उन्होंने कहा कि भारत अब किसी भी तरह की उकसावे वाली कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगा।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर कोई देश भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देता है, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार किसी भी हालत में माफी नहीं दी जाएगी। भारत की सेना पूरी तरह सतर्क है और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हर समय तैयार है। रक्षा मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!