जम्मू में फिर बहाल हुईं ये Trains, रेलवे ने दी मंजूरी

Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Dec, 2025 06:43 PM

these trains have been restored in jammu

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की समय.सारिणी की जांच व पूर्ण जeनकारी को प्राप्त कर लें।

जम्मू (मगोत्रा) :   उत्तर रेलवे के जम्मू और कश्मीर मंडल में कांगड़ा घाटी में नैरो गेज ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये नैरो गेज ट्रेनें शुरुआत में बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन से कांगड़ा (02 जोड़ी) और बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर ( एक जोड़ी) से 05 दिसम्बर 2025 से चलेंगी। भारी मानसूनी बारिश और भूस्खलन के दौरान इन ट्रेनों को रोक दिया गया था। वर्तमान में, रेल मार्ग के पूरा होने के साथ ही मंडल रेल प्रबंधक, विवेक कुमार ने कांगड़ा घाटी में नैरो गेज ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है। 

कांगड़ा घाटी में नैरो गेज ट्रेन की बहाली के संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि इस बहाली से न केवल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन विकल्प भी बन जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की समय.सारिणी की जांच व पूर्ण जeनकारी को प्राप्त कर लें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!