Edited By VANSH Sharma, Updated: 18 Mar, 2026 03:12 PM

जम्मू क्षेत्र में पहले से ही सतर्कता बढ़ाई गई है। खासकर जंगलों और नियंत्रण रेखा (LoC) के आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के राजौरी, डोडा और पुंछ जिलों में बुधवार को सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जंगलों और दूर-दराज इलाकों में कुछ संदिग्ध लोगों की हलचल की खबर के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने कई जगहों पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि जम्मू क्षेत्र में पहले से ही सतर्कता बढ़ाई गई है। खासकर जंगलों और नियंत्रण रेखा (LoC) के आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर बनाए हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और घने जंगलों के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी तलाशी ली जा रही है। एक अधिकारी ने कहा कि खास सूचना के आधार पर कुछ इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। सभी सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं और जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।
वहीं, राजौरी के एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि सुबह से ही इलाके में सुरक्षा बलों की आवाजाही बढ़ गई है और लोगों को एहतियात के तौर पर घरों में रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल, इस ऑपरेशन के दौरान किसी मुठभेड़ या बरामदगी की कोई खबर नहीं है। सुरक्षा बलों का सर्च अभियान लगातार जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here