Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Mar, 2026 04:17 PM

देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की संभावित कमी को लेकर फैली अफवाहों के बीच तेल कंपनियों ने स्थिति स्पष्ट की है।
जम्मू डेस्क: देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की संभावित कमी को लेकर फैली अफवाहों के बीच तेल कंपनियों ने स्थिति स्पष्ट की है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने साफ किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है।
कंपनियों के मुताबिक देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य चल रही है। पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सभी जगह नियमित रूप से सप्लाई हो रही है।
लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना जरूरत के ज्यादा ईंधन न खरीदें। सरकारी सूत्रों के अनुसार देश में फिलहाल किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here