Edited By VANSH Sharma, Updated: 28 Mar, 2026 05:30 PM

प्रशासन के अनुसार, 2400 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में मध्यम स्तर के हिमस्खलन का जोखिम है।
गांदरबल (मीर आफताब): गांदरबल जिला प्रशासन ने अगले 24 घंटों में जिले के ऊंचे इलाकों में संभावित हिमस्खलन के खतरे के चलते जनता को आगाह किया है। प्रशासन के अनुसार, 2400 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में मध्यम स्तर के हिमस्खलन का जोखिम है।
प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जोखिम वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है। विशेष रूप से बर्फ से ढकी ढलानों, ऊँचे पहाड़ी क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाने से परहेज करने के लिए कहा गया है।
जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लोग केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहें। आपात स्थिति में सहायता के लिए लोग मिनी सचिवालय, गांदरबल स्थित 24×7 जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं: 0194-2416260 / 0194-2416261 / 8493868773

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here