जम्मू-कश्मीर के इस अस्पताल में कर्मचारियों ने की हड़ताल, किया जोरदार प्रदर्शन

Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Mar, 2026 02:08 PM

employees at this hospital in jammu and kashmir went on strike

स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि वे इमरजेंसी सेवाओं से लेकर रोस्टर ड्यूटी तक अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है।

आर.एस. पुरा (मुकेश) :   जम्मू-कश्मीर मेडिकल एम्पलाइज फेडरेशन के बैनर तले भरतपुर अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज ढाई दिन का वेतन रोके जाने के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने काम छोड़कर धरने पर बैठते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

इस अवसर पर प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए फेडरेशन के आर.एस. पुरा अध्यक्ष सरदार विक्रम सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा रोस्टर ड्यूटी के तहत ढाई दिन का वेतन देने का जो फैसला लिया गया था, उसे जनवरी 2026 में संबंधित विभाग द्वारा रद्द कर दिया गया, जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।

स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि वे इमरजेंसी सेवाओं से लेकर रोस्टर ड्यूटी तक अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द से जल्द उनका वेतन बहाल करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!