Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Mar, 2026 12:53 PM

मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए कटरा आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से कटड़ा में एक नई पहल शुरू की गई है।
कटड़ा ( कटरा ) : मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए कटरा आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से कटड़ा में एक नई पहल शुरू की गई है। अब वैष्णो देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालु आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को भी आसानी से देख सकेंगे। बता दें कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को कटड़ा से वैष्णो देवी हार्टेज एडवेंचर का शुभारंभ हुआ। यह एडवेंचर बस सर्विस कटरा के आसपास क्षेत्र के पर्यटन स्थलों व धार्मिक स्थलों से मां भगवती के दर्शनों को आए श्रद्धालुओं को रूबरू करवाएंगे। इस बस सेवा का उद्घाटन कटड़ा के नायब तहसीलदार दिनेश अन्थाल ने रिबन काट कर किया।
बता दें कि यह बस कटड़ा के साथ लगते चामुंडा टेम्पल, बाबा आगार जीतो टेम्पल, नोदेवी, बाबा डनसर, चिनाब रिवर और सिंहाड़ बाबा जैसे धार्मिक स्थलों की ओर ले जाएगी और उसका निर्धारित किराया 250 प्रति सवारी है।
आयोजकों के अनुसार अक्सर देखा गया है कि मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आए श्रद्धालुओं का होटल चेक आउट 12 बजे हो जाता है, और ट्रेन शाम की 6 बजे तक होने के चलते उन्हें भटकना पड़ता है, ऐसे में यह हेरिटेज एडवेंचर उन श्रद्धालुओं के लिए राहत होगी।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here