Jammu Kashmir में चलेंगी तेज हवाएं, बारिश के 'अलर्ट' के साथ मौसम विभाग की सख्त चेतावनी, पढे़ं...

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Apr, 2026 01:28 PM

strong winds to sweep across jammu and kashmir

इस अवधि के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

जम्मू ( रोशनी ) :  जम्मू में बुधवार को मौसम सामान्य रहा। संभाग में सुबह से धूप खिली रही, जिससे लोगों को सूर्य देव के दर्शन जल्दी हो गए। मौसम विभाग ने आज जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में मुख्य रूप से मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है, लेकिन कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। आज जम्मू का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि श्रीनगर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 

विभाग ने 1 और 2 अप्रैल को भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान लगाया है। इसके बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 3 और 4 अप्रैल को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के दौरान जम्मू के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, वहीं कश्मीर के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। दोनों संभागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की आशंका जताई गई है। इस अवधि के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!