जम्मू पुलिस की मुस्तैदी, अवैध तस्करी पर फिर कसा शिकंजा

Edited By VANSH Sharma, Updated: 20 Mar, 2026 03:07 PM

jammu police on high alert grip tightened once again on illegal trafficking

जम्मू के ग्रामीण इलाके में पुलिस ने एक बार फिर सतर्कता दिखाते हुए पशु तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू के ग्रामीण इलाके में पुलिस ने एक बार फिर सतर्कता दिखाते हुए पशु तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। यह कार्रवाई “ऑपरेशन कामधेनु” के तहत की गई, जिसके चलते पुलिस लगातार ऐसी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस पोस्ट मनवाल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि धार रोड के रास्ते एक वाहन में अवैध तरीके से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत जेडा इलाके में नाका लगाया और आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी।

PunjabKesari

इसी दौरान एक आयशर लोड कैरियर (JK06C-2434) वहां पहुंचा। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन रोकने के बजाय नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।

जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 10 मवेशी बिना किसी वैध अनुमति के भरे हुए मिले। पुलिस ने तुरंत सभी मवेशियों को सुरक्षित छुड़ाया और वाहन को जब्त कर लिया। इस मामले में थाना झज्जर कोटली में एफआईआर संख्या 35/2026 दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!