जम्मू में NLU की मांग को लेकर युवा मोर्चा का आंदोलन, कर दिया बड़ा ऐलान

Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Mar, 2026 06:14 PM

yuva morcha launches agitation in jammu demanding an nlu

जम्मू क्षेत्र में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) की स्थापना की लंबित मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है।

जम्मू ( तनवीर ) :   जम्मू क्षेत्र में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) की स्थापना की लंबित मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। भाजयुमो जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 27 मार्च को ‘सेक्टरेट चलो’ रैली निकाली जाएगी, जिसमें युवा सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार हल्ला बोल करेंगे।अरुण प्रभात ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर सरकार जम्मू के साथ भेदभाव कर रही है और एक आंख से देख रही है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में दो-दो और कुछ में तो तीन-तीन नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर में केवल कश्मीर घाटी में ही इसकी स्थापना की जा रही है। जम्मू संभाग को पूरी तरह उपेक्षित किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा, “जम्मू के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जम्मू में भी स्थापित होनी चाहिए, ताकि दोनों संभागों के बीच समानता बनी रहे।” भाजयुमो के इस आह्वान पर 27 मार्च को बड़ी संख्या में युवा और छात्र सेक्टरेट की ओर मार्च करेंगे। रैली के दौरान नारेबाजी के साथ सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। 

युवा मोर्चा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द ही जम्मू में NLU स्थापित करने की घोषणा नहीं करती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!