Edited By Subhash Kapoor, Updated: 29 Mar, 2026 11:02 PM

जम्मू कश्मीर केंद्रीय शशि प्रदेश के जिला जम्मू के नगरोटा पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार में स्थित तवी नदी में रविवार को नहाने गए तीन दोस्तों के डूब जाने की सूचना मिली है। तीनों छात्र 16 से 18 वर्ष के थे, जिनकी तलाश में एन.डी.आर.एफ. व पुलिस ने अभियान चला...
जम्मू, (तनवीर सिंह) : जम्मू कश्मीर केंद्रीय शशि प्रदेश के जिला जम्मू के नगरोटा पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार में स्थित तवी नदी में रविवार को नहाने गए तीन दोस्तों के डूब जाने की सूचना मिली है। तीनों छात्र 16 से 18 वर्ष के थे, जिनकी तलाश में एन.डी.आर.एफ. व पुलिस ने अभियान चला रखा है। तलाश देर रात तक जारी थी,परन्तु छात्रों का कोई सूराग नहीं लगा था।
जानकारी के अनुसार सैनिक स्कूल नगरोटा के समीप स्थित तवी नदी में पांचों दोस्त नहाने गए थे। इस दौरान तीन छात्र नदी के बहाव की चपेट में आ जाने के कारण गहने पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद दो छात्रों ने स्थानीय लोगों को बचाव के लिए बुलाया। वहीं इस संदर्भ में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एस.डी.आर.एफ. को सूचित किया। मौके पर पहुंची एन.डी.आर.एफ. की टीम ने नदी में सर्च चलाई ताकि तीनों छात्रों का पता चल सके। टीमों के अथक प्रयासों के बावजूद अंधेरा अधिक होने के कारण देर रात तक तीनों का कोई सूराग नहीं मिला। छात्रों के कपड़े तवी नदी के किनारे से बरामद हुए हैं, पुलिस उनके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।