पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों में बढ़ी हलचत, बिक्री में बड़ा उछाल, HPCL ने कहा...

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Mar, 2026 05:49 PM

growing buzz among people over petrol and diesel

पिछले दो दिनों में बिक्री 15% से ज्यादा बढ़ी है, जबकि कुछ जगहों पर यह 50% तक पहुंच गई।

जम्मू डेस्क :  देशभर में इन दिनों पेट्रोल और डीजल को लेकर अचानक हलचल तेज हो गई है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया और अफवाहों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं। देशभर में पेट्रोल और डीजल की मांग अचानक तेजी से बढ़ गई है। इसी बीच Hindustan Petroleum Corporation Limited के मुताबिक, पिछले दो दिनों में बिक्री 15% से ज्यादा बढ़ी है, जबकि कुछ जगहों पर यह 50% तक पहुंच गई। कंपनी का कहना है कि यह बढ़ोतरी किसी कमी की वजह से नहीं, बल्कि अफवाहों और घबराहट में ज्यादा खरीदारी (panic buying) के कारण हो रही है।

HPCL ने साफ किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सभी सप्लाई सेंटर पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं और पेट्रोल पंप भी ज्यादा समय तक खुले रखे जा रहे हैं।

कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल न खरीदें, क्योंकि इससे बेवजह दबाव बनता है, जबकि असल में स्टॉक पर्याप्त है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!