Edited By Sunita sarangal, Updated: 04 May, 2026 11:23 AM

जानकारी के अनुसार श्मशान घाट में रह रहे कर्मचारी को जैसे ही पता चला कि अज्ञात चोर श्मशान घाट पर लगी लोहे की रेलिंग को तोड़कर उसे उठाकर ले जा रहे हैं
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में आखिर हो क्या रहा है? चोरों के आखिरकार इतने हौसले कैसे बुलंद हो चुके हैं? कभी बंद घरों में तो कभी मंदिरों को अपना निशाना बनाने वाले चोरों ने अब तो श्मशान घाट को भी नहीं छोड़ा। इस बार जम्मू में तो चोरों ने हद ही पार कर दी। जानकारी के अनुसार जिला जम्मू के कैंप गोल गुजराल नियर जम्मू वेस्ट की तहसील के पास बने श्मशान घाट पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार श्मशान घाट में रह रहे कर्मचारी को जैसे ही पता चला कि अज्ञात चोर श्मशान घाट पर लगी लोहे की रेलिंग को तोड़कर उसे उठाकर ले जा रहे हैं तो उसने उन चोरों को पकड़ा और मोहल्ले वालों को बताया। शोर सुनते ही कैंप गोल गुजराल के स्थानीय लोग भी श्मशान घाट पर इकट्ठा हुए। लोगों ने तुरंत जम्मू वेस्ट से जीते हुए भाजपा के विधायक अरविंद गुप्ता को बुलाया और मौके पर पुलिस पोस्ट पोनीचक की पुलिस भी पहुंच गई।
मौके से मिली जानकारी यह थी कि यह चोरी एक समुदाय के दो लोगों ने की है लेकिन पंजाब केसरी टीवी इसकी कोई भी पुष्टि नहीं करता क्योंकि यह इन्वेस्टिगेशन का मामला है और पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। मौके पर काफी ज्यादा लोग श्मशान घाट में इकट्ठा हुए हैं और वहां पर भारतीय जनता पार्टी के जीते हुए जम्मू वेस्ट के विधायक अरविंद गुप्ता भी पहुंचे हुए हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here