सड़क पर इस हाल में मिला युवक का शव, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Sep, 2024 07:46 PM

पुलिस द्वारा उसे कब्जे में कर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।
रियासी : रियासी के साथ लगते विजयपुर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस द्वारा उसे कब्जे में कर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।
ये भी पढ़ेंः Jammu kashmir Weather: आने वाले दिनों में J&K के कई इलाकों में होगी बारिश
मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार (24) पुत्र मोहनलाल निवासी कटल ग्रां मोड़ रियासी के रूप में हुई। सुबह कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे की झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देख पुलिस को सूचित किया जिस पर रियासी पुलिस थाने से पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल की जांच करने के साथ ही शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले जाया गया। वीरेंद्र विजयपुर गांव में अकेला गया था या उसके साथ कोई और भी था किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई जांच में पुलिस इन सब बातों को भी ध्यान में रखे हुए है। बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

Udhampur में सनसनी! होटल रूम में युवक का श,व मिलने से हड़कंप

J&K: भारी हिमस्खलन के बाद पुलिस ने बरामद किए मृतकों के शव, यात्रियों को विशेष सलाह

Jammu में अष्टमी-रामनवमी पर ट्रैफिक अलर्ट! सड़कों पर सख्ती, पुलिस ने लगाया स्पेशल नाका

जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में फेरबदल, इन अधिकारियों को मिली Promotion, देखें List

Ganderbal पुलिस प्रसाशन में फेरबदल, जिले को मिले नए SSP

Top 6-J&K: गांदरबल मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर तो वहीं पुलिस अधिकारियों को मिली Promotion, पढ़ें

बारिश के बाद Jammu में मौसम साफ, क्या आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान ?.... जानें हाल

सांबा में पूर्व सरपंच के घर विस्फोट का मामला, NIA जांच शुरू

Manoj Sinha का बड़ा फैसला, गांदरबल मुठभेड़ की जांच के दिए आदेश

Samba News: संदिग्ध ठिकाने पर पहुंचे BSF के जवानों पर हमला, जांच शुरू