Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Mar, 2026 02:17 PM

सुबह जब परिवार को घटना का पता चला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : बारामूला जिले के सिंहपोरा पटन इलाके में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लगभग 16 लाख रुपए की नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना रात के समय उस वक्त हुई जब परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने बड़ी चालाकी से घर में प्रवेश कर अलमारी में रखी नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिवार को घटना का पता चला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here