रमजान में घटिया राशन बांटने का आरोप, FCI स्टोर पर हंगामा, जांच के आदेश

Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Feb, 2026 06:20 PM

commotion at fci store in doda

FCI स्टोर पर वितरित किए गए चावल में कंकड़ मिले, जबकि गेहूं भी खराब और खाने योग्य नहीं था।

डोडा ( पारुल दुबे ) :  पवित्र रमजान महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में राशन की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि गरीबों के लिए वितरित किए जा रहे मुफ्त राशन में खराब गुणवत्ता का चावल और सड़ा हुआ गेहूं दिया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि Food Corporation of India (FCI) स्टोर पर वितरित किए गए चावल में कंकड़ मिले, जबकि गेहूं भी खराब और खाने योग्य नहीं था। आरोप है कि रमजान के पवित्र महीने में फ्री सप्लाई के नाम पर निम्न गुणवत्ता का राशन जबरन बांटा जा रहा है। मामले की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने संबंधित राशन को जब्त कर लिया और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जिले के सभी FCI स्टोरों में व्यापक जांच अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें सामने न आएं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!