जम्मू के इस कॉलेज में हथियारों के साथ घुसे युवक, मचा हड़कंप

Edited By VANSH Sharma, Updated: 25 Feb, 2026 05:31 PM

youths entered this college in jammu with weapons

जैसे ही सूचना फैली और पुलिस को जानकारी मिली, तुरंत जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम कॉलेज पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू स्थित मौलाना आज़ाद मेमोरियल (MAM) कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब कॉलेज परिसर में कुछ युवकों के पास टोके (तेज़धार हथियार) होने की खबर सामने आई। जैसे ही सूचना फैली और पुलिस को जानकारी मिली, तुरंत जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम कॉलेज पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टोके लेकर आए युवक कॉलेज के छात्र थे या बाहरी लोग। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हथियार कॉलेज के अंदर कैसे पहुंचे।

इस घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जम्मू में पिछले कुछ समय से इस तरह की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कॉलेज प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, छात्रों ने कॉलेज में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!