Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Mar, 2026 05:16 PM

पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि लड़की की पहचान जाहिदा बानो के तौर पर हुई है
रामबन ( बिलाल बानी ) : रामबन जिले के गूल इलाके में एक लड़की की बॉडी संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इलाके में केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में बात करते हुए SSP रामबन श्री अरुण गुप्ता ने कहा कि कल शाम गूल में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और एक घंटे के अंदर ही गूल के प्रतमोला इलाके में एक लड़की की बॉडी संदिग्ध हालात में मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि लड़की की पहचान जाहिदा बानो के तौर पर हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here