Jammu में भीषण सड़क हादसा, 2 कारों की टक्कर में उड़े पखच्चे

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Mar, 2026 03:18 PM

horrific road accident in jammu two cars collided and were badly damaged

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जम्मू के नवाबाद थाने के अधीन आने वाली पुलिस पोस्ट तलाब तिल्लो की टीम मौके पर पहुंच गई।

जम्मू ( तनवीर सिंह )  :  जम्मू में अखनूर रोड स्थित फ्लाईओवर के पिलर नंबर 22 के पास देर रात दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा होली के त्योहार के बाद देर रात हुआ, जब दोनों वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जम्मू के नवाबाद थाने के अधीन आने वाली पुलिस पोस्ट तलाब तिल्लो की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि दुर्घटना किसकी लापरवाही के कारण हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!