Jammu Kashmir में फिर बदला मौसम का मिजाज, घने कोहरे से थमी रफ्तार... जानें आने वाले दिनों का हाल

Edited By Kamini, Updated: 24 Feb, 2026 10:43 AM

jammu kashmir weather update

जम्मू कश्मीर के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। जम्मू संभाग में कई दिनों तक सामान्य मौसम बने रहने के बाद मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया।

जम्मू डेस्क : जम्मू कश्मीर के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। जम्मू संभाग में कई दिनों तक सामान्य मौसम बने रहने के बाद मंगलवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरे की मोटी परत के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई और करीब 10 मीटर की दूरी तक भी साफ देख पाना मुश्किल हो गया।

PunjabKesari

सुबह के समय दफ्तर और स्कूल जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को हेडलाइट्स जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं, जबकि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हालात और भी चुनौतीपूर्ण रहे। कोहरे का सबसे अधिक असर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों पर देखा गया, जिन्हें ठंड और धुंध दोनों का सामना करना पड़ा। करीब सुबह 8 बजे सूर्य के दर्शन तो हुए, लेकिन घने कोहरे के कारण धूप भी फीकी नजर आई।

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से सामान्य बना रहने की संभावना है। हालांकि 28 फरवरी से मौसम में बदलाव आ सकता है। कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी और ढलान वाले इलाकों में, जहां फिसलन और हिमस्खलन का खतरा बना रह सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!