Edited By VANSH Sharma, Updated: 28 Feb, 2026 04:45 PM

जिला पुलिस पुंछ ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
पुंछ (धनुज): जिला पुलिस पुंछ ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना गुरसाई की टीम आज मोड़ गलहुट्टा पुल के पास, जीएचएसएस हरनी के नजदीक नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गलहुट्टा से हरनी मार्केट की ओर आ रहा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान इरफान शाकूर पुत्र शाकूर अहमद, निवासी धरग्लून, तहसील बालाकोट के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पैंट की दाईं जेब से एक छोटी काली पॉलिथीन बरामद हुई। पॉलिथीन खोलने पर उसमें से लगभग 4.24 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपी इस नशीले पदार्थ के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिससे उसके नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
इस संबंध में थाना गुरसाई में एफआईआर नंबर 21/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस पुंछ ने कहा है कि नशे के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी या नशे से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here